Breaking News in Hindi

डॉक्टर पिता को पार्लर वाली महिला से हुआ इश्क, गुस्साए बेटे ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा फिर…

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेटे ने अपने पिता को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा और फिर पुलिस को फोन मिला दिया. मामले के बारे में जिसने भी सुना, हैरान रह गया. शादीशुदा होने और एक बेटे का पिता होने के बाद भी झोलाछाप डॉक्टर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला के साथ इश्क लड़ा रहा था. इस बात की जानकारी जब घर के लोगों को हुई तो उन्होंने ऐसा करने से मना किया और समझाने की कोशिश की लेकिन डॉक्टर साहब के दिमाग पर इश्क का बुखार चढ़ चुका था. वो इन बातों को नकारते रहे और ऊधर महिला से मिलना-जुलना भी जारी रखा.

परेशान बेटे ने पिता की करतूत को उजागर करने के लिए तरकीब निकाली और अपने दोस्तों को उनके पीछे लगा दिया. अब उसे अपने पिता के पल-पल की खबर मिलने लगी थी. इसी कड़ी में 27 मार्च की शाम उसे खबर लगी कि उसके पिता ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला के साथ क्लिनिक में देखे गए हैं. फिर क्या था, बेटा भी क्लिनिक में पहुंच गया और दोनों रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को भी फोन मिला दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है.

कैसे शुरू हुआ प्यार?

घटना गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र की है. यहां चौराहे पर डॉक्टर अपना क्लिनिक चलाता है. क्लिनिक से कुछ ही दूरी पर एक ब्यूटी पार्लर है. कुछ समय पहले इस डॉक्टर की मुलाकात ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई. देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई. ये दोनों साथ मिलते और घुमते थे. इस दौरान यह खबर डॉक्टर के परिवार के पास जा पहुंची.

डॉक्टर के अफेयर की खबर मिलने के बाद घर में भूचाल आ गया. साथ ही इलाके में भी दोनों के अफेयर को लेकर बातें होने लगी. इलाके के लोग डॉक्टर के बच्चों का मजाक बनाते थे. इससे परेशान होकर डॉक्टर के बेटे और परिवार ने उससे कई बार सच के बारे में पूछा लेकिन डॉक्टर महिला से संबंध होने के बात से इनकार करता रहा. इस दौरान बेटे ने परिवार के साथ अपने पिता को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह अपना अफेयर न होने की बात पर अड़ा रहा.

पिता के पीछे लगा दिए दोस्त

जब पिता ने सच नहीं कबूला तो बेटे ने पिता का सच बाहर लाने के लिए अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को उसके पीछे लगा दिया. वहीं पिता भी मामला गर्म होने की वजह से अब महिला से बाहर नहीं मिल रहा था. 27 मार्च की शाम यह डॉक्टर ने महिला को मिलने के लिए अपने क्लिनिक में ही बुला लिया. फिर क्या था. डॉक्टर के बेटे को भी बात की खबर मिल गई और वह पिता के क्लीनिक जा पहुंचा, जहां उसने अपने पिता को पार्लर वाली महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.

पकड़ लिया रंगे हाथों

यह मंजर देख डॉक्टर के बेटे के गुस्से का कोई ठिकाना नहीं रहा. इस दौरान बेटे ने पिता को खूब खरी-खोटी सुनाई. लड़के को आग बबूला देख महिला वहां से भागने लगी लेकिन लड़के ने महिला को क्लिनिक से बाहर नहीं जाने दिया और वहीं बैठा लिया. इसके बाद उसने पुलिस को कॉल कर सूचना दी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां उन्हें सुबह तक समझाने की कोशिश की गई थी. इस मामले में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की सूचना तो मिली है, लेकिन अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास