Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार, रात में बढ़ा ठंड का एहसास

भोपाल। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। वातावरण में नमी कम होने से आसमान लगभग साफ है। इस वजह से दिन के समय धूप में तल्खी बरकरार है, लेकिन रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने से ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में एक प्रति चक्रवात के बने रहने से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से तापमान में घट-बढ़ हो रही है। उधर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास सक्रिय हो गया है। यह मौसम प्रणाली शनिवार रात से उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि अब दिन छोटे होने लगे हैं। इस वजह से रात में गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। वातावरण में नमी कम रहने के कारण बादल भी नहीं हैं। आसमान साफ रहने के कारण धूप में कुछ चुभन महसूस हो रही है। साथ ही दिन का तापमान कुछ बढ़ा हुआ है। शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। इससे रात के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।

ऐसा है भोपाल का मौसम

उधर, राजधानी भोपाल में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। शनिवार को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.