Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

तालाब की खुदाई के दौरान मिली थैली ,खोलकर देखा तो निकलीं लाखों रुपए की गड्डियां…

मध्य प्रदेश के आगर जिला मुख्यालय से कुछ दूर पर मोती सागर तालाब किनारे नगर पालिका की टीम साफ सफाई का कार्य कर रही थी। तालाब के किनारे जब साफ सफाई की जा रही थी उस दौरान नगर पालिका की टीम ने झाड़ियों को हटाना शुरू किया। इस दौरान वहां पर कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने एक प्लास्टिक की थैली देखी जब थैली को झाड़ियों से बाहर निकला गया और उसे खोला गया तो उसमें पुराने नोट की 500 – 500 की 12 से 15 गड्डियां मिली हैं।

यह सभी नोट गल चुके हैं नगर पालिका की टीम से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर कोई यह नोट छुपाकर गया होगा। 12 से 15 गड्डियां नोट की मिली हैं जो पानी के कारण पूरी तरह से गल चुकी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने नोट जब्त कर लिए हैं। फिलहाल अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले पर सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा का कहना है कि सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस को भेजा गया था नोट जब्त कर लिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.