Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ताले में बंद हुई ईवीएम मशीनें, हथियारबंद जवानों की सुरक्षा में रहेगा स्ट्रांग रूम

 जबलपुर। जिले में लोकसभा चुनाव के मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को ईवीएम मशीनें ताले में बंद कर दी गई। जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। समस्त ईवीएम के एकत्रीकरण के बाद उन्हें निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में सील करने की कार्रवाई की गई। स्ट्रांग रूम का ताला अब मतगणना के दिन खुलेगा। यह मशीनें चार जून को सुबह स्ट्रांग रूम से बाहर निकाली जाएगी। तब तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हथियारबंद जवान करेंगे। इस दौरान स्ट्रांग रूम सहित कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कई चरण का सुरक्षा घेरा रहेगा। 24 घंटे सशस्त्र बल तैनात रहेगा।

विधानसभा वार जमा की गई मशीन

लोकसभा चुनाव में शुक्रवार को मतदान में उपयोग की गई ईवीएम का एकत्रीकरण विधानसभा वार अलग-अलग किया गया है। शनिवार की सुबह तक जिले के समस्त मतदान केंद्रों की ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई थी। वापस आयी प्रत्येक ईवीएम काे जांच के बाद जमा कर लिया गया है। मतदान के दौरान तकनीकी समस्या वाली ईवीएम मशीनों को भी ताला लगा दिया गया है। चुनाव में उपयोग की गई अन्य अभिलेख एवं सामग्री को भी विधानसभा वार अलग-अलग सुरक्षित रखा गया है।

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा

स्ट्रांग रूम के बाहर और कृषि विवि परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। परिसर अब मतगणना के दिन तक चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। परिसर के अंदर होने वाली प्रत्येक गतिविधि को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस की ओर से परिसर में कई जगह गुप्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो।

लगातार होगी गश्त, जांच भी होगी

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पहले ही तैयारी कर ली थी। कृषि विवि परिसर को कई परत के सुरक्षा घेरा में रखा है। कई जगह पर अस्थाई सुरक्षा एवं जांच चौकी बनाई गई है। लोकसभा प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों के लिए भी स्ट्रांग रूम के बाहर व्यवस्था की गई है। ताकि निष्पक्ष प्रक्रिया और ईवीएम की सुरक्षा को वे देख सकें। पुलिस ने मतगणना तक कृषि विश्वविद्यालय परिसर के आसपास गश्त भी बढ़ा दी है। रात्रि में विशेष पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को परिसर के निरंतर निरीक्षण कर सुरक्षा की समीक्षा के आदेश दिए गए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.