Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जमकर मचाई तबाही, फसलों के खराब होने से परेशान नजर आए अन्नदाता

मध्यप्रदेश में डिंडोरी जिले के शहपुरा इलाके में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई है। काफी देर तक हुई ताबड़तोड़ ओलावृष्टि के बाद जहां गांव की सड़कें सफ़ेद नजर आई तो वहीं खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने की खबरें मिल रही है। विक्रमपुर कस्बे के आसपास आलू के आकार के ओले गिरने की खबरें मिल रही है। स्थानीय लोगों ने ओलावृष्टि की तस्वीरें अपने मोबाईल में कैद की है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है।

ओलावृष्टि के बाद विक्रमपुर कस्बे के आसपास कई गांवों में कश्मीर जैसा नजारा देखने को मिल रहा है तो वहीं दलहन की फसलें चौपट होने से अन्नदाता संकट में नजर आ रहे हैं। ओलावृष्टि के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा ने राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारीयों को प्रभावित इलाके में दौरा करने व फसलों के नुकसान का आंकलन करने के निर्देश जारी किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.