Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

भोपाल भैंस चुराकर ले जा रहे चोरों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे..

बैतूल। मध्य प्रदेश की बैतूल पुलिस ने भैंस चोरी करने बाली गैंग को पकड़ लिया है, इस गैंग के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है चार अन्य लोग फरार हैं, घोड़ाडोंगरी पुलिस की पशु तस्करी के एक मामले में की गई कार्रवाई के बाद यह आरोपी पकड़े गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन भैंसे भी बरामद की हैं, घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को थाने पर भैंस चोरियों की दो शिकायत आईं थी इस बीच घोड़ाडोंगरी पुलिस ने भैंसों का परिवहन कर रहे तीन लोगों को पकड़ा था।

सारणी पुलिस ने जब इसकी जानकारी ली और फरियादियों को चोरी गई भैंस दिखाई गईं तो खुलासा हो गया कि यह भैंस कुलगांव और शोभापुर से चोरी हुई हैं। बताया जा रहा है आरोपी भैंस को बेचने के लिए भोपाल जा रहे थे आशंका है कि यह गैंग घर के बाहर बंधी हुई भैंसों को चुराती है और उसके बाद बेच देती है, पुलिस अभी इन आरोपियों के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.