Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा, मां और बेटे की हुई मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बेटी घायल…

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें की अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में मौके पर ही मां और बेटे की मौत हो गई है। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसको जबलपुर रेफर किया गया है घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक से मां बेटी और बेटा अपने गांव धनगुवा जा रहे थे तभी कुम्हारी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को दमोह के जिला अस्पताल में लाया गया यहां पर उपचार के दौरान मां और बेटे ने दम तोड़ दिया। जबकि 22 साल की मंजू की हालत अभी गंभीर है मंजू को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है फिलहाल वाहन चालक के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द अज्ञात वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.