Breaking News in Hindi

महाकाल के दरबार में पहुंचे केएल राहुल , भस्म आरती में हुए शामिल, माता-पिता के साथ की पूजा अर्चना.

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने बुधवार को सुबह महाकालेश्वर में दर्शन किए। वे अपने माता-पिता के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। केएल राहुल ने नंदी हॉल में बैठकर पूजा अर्चना की है। आपको बता दें की इससे पहले भी 26 फरवरी 2023 को केएल राहुल अपनी पत्नी आशिया शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए आ चुके हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। केएल राहुल भस्म आरती में शामिल हुए, इसके बाद गर्भ ग्रह की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेका। यहां पर मंदिर के पुजारी ने विशेष मंत्र उच्चारण के साथ पूजन अर्चन करवाया। इस दौरान केएल राहुल भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...