Breaking News in Hindi

दसवी बोर्ड परीक्षा के मेघावी बच्चे और पढ़ाने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

बिलासपुर। दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के आधार पर जिले के टाप 10 स्थान में आने वाले 18 छात्रों व विद्यालय में दर्ज संख्या के आधार पर चार वर्ग में छह मुख्य विषय में अधिकतम परिणाम देने वाले 65 व्याख्याता व 12 प्राचार्य को गरिमा पूर्ण माहौल में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजेंद्र नगर के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत रत्ना मिश्रा व्याख्याता के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया। अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट करने के उपरांत संघ के अध्यक्ष कामेश्वर बैरागी ने कार्यक्रम के उद्देश्य व रूपरेखा अतिथियों के सम्मुख रख स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि आरपी आदित्य संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर, डीके कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी, प्रशांत राय सहायक संचालक, संदीप चोपड़ा सहायक संचालक विधि प्रकोष्ठ, विजय टांडे विकास खंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर, अश्वनी भारद्वाज विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी उपस्थित थे। आरपी आदित्य ने कहा कि मन में ठान ले तो संसाधन की कमी भी मायने नहीं रखती है। बेहतरीन परिणाम देने के लिए सुव्यवस्थित व गरिमा पूर्ण आयोजन के लिए प्राचार्य संघ को बधाई दी। डीके कौशिक ने बधाई देते हुए शिक्षकों को इस वर्ष बेहतर परिणाम के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने वाले एलसीआईटी कालेज के उप प्राचार्य कुमारी शुभी श्रीवास्तव, एचओडी डा. राहुल गेड़ाम, डा. रंनित गूम्बर संचालक प्रीमीयर अकेडमी ने भी टाप 10 छात्रों को बधाई देते हुए उच्च शिक्षा व कोचिंग की निश्शुल्क सुविधा देने की बात कही।

ये हुए सम्मानित

सम्मानित होने वाले शिक्षक प्रदीप निर्णेँजक व्याख्याता लिमतरी, चंदा पटेल प्राचार्य बिटकुली, मिथिलेश मिश्रा प्राचार्य सेजेस लिंगीयाडीह ने बेहतर परिणाम के लिए सम्मानित हुए। साथ ही अपने-अपने विद्यालय की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी ममता मिश्रा प्राचार्य भरनी, एनी सीमा लदेर प्राचार्य ने किया। राजेंद्र नगर के एनएसएस के छात्र -छात्राओं ने कार्यक्रम को बेहतर संचालन में सहयोग दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....