Breaking News in Hindi

दिन में तीन फेरे लगाकर ग्वालियर-सुमावली तक छह स्टेशनों को जोड़ेंगी मेमू ट्रेन, 1:10 घंटे में पूरा होगा सफर

ग्वालियर। ग्वालियर-श्योपुर ब्राडगेज परियोजना में सुमावली तक ट्रेन के संचालन की शुरूआत आज से होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मेला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान पहली ट्रेन को हरी झंडा दिखाकर सुमावली के लिए रवाना करेंगे। यह ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे ग्वालियर स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन में आठ डिब्बे होंगे और यह छह स्टेशनों को जोड़ते हुए सुमावली तक अपना सफर 1:10 घंटे में पूरा करेगी। इसके बाद तीन अक्टूबर से प्रतिदिन तीन मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर (सीपीटीएम) एसपी वर्मा ने इन ट्रेनों का अधिकृत टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। हालांकि ये एक ही रैक के साथ संचालित की जाएंगी।

टाइम टेबल के अनुसार ट्रेन क्रमांक 01893 ग्वालियर-सुमावली मेमू स्पेशल सुबह सात बजे ग्वालियर स्टेशन से रवाना होगी। यह 7:09 बजे बिरला नगर स्टेशन पहुंचेगी। एक मिनट के हाल्ट के बाद यह ट्रेन 7:10 बजे रवाना होकर 7:20 बजे रायरू पहुंचेगी। यहां ट्रेन का दो मिनट का हाल्ट निर्धारित किया गया है। ट्रेन 7:32 बजे बानमोर गांव, 7:48 बजे अंबिकेश्वर और 8:10 बजे सुमावली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन क्रमांक 01894 सुमावली-ग्वालियर मेमू स्पेशल 8:50 बजे रवाना होकर 10 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। ग्वालियर से दूसरी मेमू ट्रेन क्रमांक 01895 सुबह 10:20 बजे रवाना होकर 11:30 बजे सुमावली पहुंचेगी। सुमावली से ये ट्रेन क्रमांक 01896 दोपहर 1:50 बजे रवाना होकर तीन बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं तीसरी मेमू ट्रेन क्रमांक 01897 ग्वालियर स्टेशन से 3:20 बजे रवाना होगी और शाम साढ़े चार बजे सुमावली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन क्रमांक 01898 शाम 4:50 बजे सुमावली से रवाना होकर छह बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में पड़ने वाले बिरला नगर स्टेशन पर इन ट्रेनों का हाल्ट सिर्फ एक मिनट, जबकि अन्य स्टेशनों पर दो-दो मिनट का स्टापेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...