Breaking News in Hindi

दिमाग को कमजोर कर सकती है इस चीज की कमी! खाना शुरू कर दें ये फूड्स

हेल्दी रहने के लिए हमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर समेत तमाम पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इसके अलावा, अगर हमारे शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स कम हो जाएं तो शरीर को दिक्कत हो सकती है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर सोडियम हमारे शरीर में कम हो जाए तो इसका सबसे ज्यादा असर दिमाग पर देखने को मिलता है.

बता दें कि सोडियम की सबसे ज्यादा मात्रा नमक में पाई जाती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हम समय रहते सोडियम की कमी के लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं. आइए सोडियम की कमी से होने वाले उन लक्षणों की बात करते हैं, जिनको लेकर हम अक्सर लापरवाही बरत लेते हैं.

दिमाग और लो सोडियम

क्लेवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, हाइपोनेट्रेमिया एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है- जिसमें हमारे ब्लड में सोडियम लेवल नॉर्मल से बेहद कम हो जाता है. कई स्थितियों में शरीर में पानी की ज्यादा मात्रा में सोडियम घुल जाता है. इसकी वजह से भी शरीर में सोडियम का लेवल कम हो सकता है. इससे कोमा जैसी स्थिती भी हो सकती है.

जानिए इसकी कमी के लक्षण

  • बिना कारण उल्टी की समस्या
  • लगातार सिर में दर्द रहना
  • हमेशा थकान बने रहना
  • बेचैनी और चिड़चिड़ापन रहना
  • मांसपेशियों में तनाव और ऐंठन
  • सोडियम की कमी पूरी करने वाले फूड

सब्जियों का जूस: नेचुरल तरीके से सोडियम पूरा करना चाहते हैं तो रोजाना ताजी सब्जियों का जूस पिएं. ध्यान रखें कि पैकेट बंद जूस न पिएं. आप फ्रेश जूस का इस्तेमाल ही करें.

चीज़: सोडियम का बेहतरीन सोर्स कॉटेज चीज़ भी है. 100 ग्राम चीज़ में 300mg के आसपास सोडियम पाया जाता है. ये हमारी रोजाना की जरूरत का 12 फीसदी है.

सफेद नमक: हमारे घरों में मिलने वाला सफेद नमक भी सोडियम का रिच सोर्स है. हालांकि, इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है.

रोजाना कितने सोडियम की जरूरत

WHO के मुताबिक, रोजाना 5 ग्राम से कम सोडियम खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद है. इससे ज्यादा सोडियम नुकसान कर सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...