Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दिया जला कर, थाली-घंटी बजा कर लोगों को बूथ तक लाएं… वाराणसी में पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव के लिए तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान पीएम के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेता मौजूद रहे. नामांकन करने के बाद पीएम मोदी ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. और बूथ प्रबंधन के साथ ही जीत का मंत्र भी दिया.

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी के कई मंत्री और कार्यकर्ता समेत बनारस के प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से अपील की कि दस बजे के पहले दिया जला कर थाली बजा कर घंटी बजा कर भारत माता की जय बोलते हुए लोगों को मतदान केंद्र तक जरूर लाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए कहे. पीएम ने कार्यकर्ताओें से कहा कि मतदान का दिन किसी उत्सव के दिन की तरह बनाना है.

‘मतदान केंद्र लोकतंत्र का मंदिर है’

पीएम मोदी ने कहा कि मतदान केंद्र लोकतंत्र का मंदिर है. ऐसे में हर किसी को यहां आकर अपने मतदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पहले से ज्यादा मतदान होना हमारा लक्ष्य होना चाहिए. पीएम ने कहा कि हर बूथ पर पहले से 370 वोट ज्यादा होना हमारा लक्ष्य होना चाहिए. मेरी जीत जरूरी नहीं है पर हर बूथ की जीत ही लोकतंत्र की जीत है.

पीएम ने कहा कि उनकी जीत जरूरी नहीं बल्कि हर बूथ की जीत ही लोकतंत्र की जीत है. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कल (13 मई, सोमवार) श्रीनगर में हुआ मतदान लोकतंत्र की जीत है. अगर वहां ऐसा मतदान हुआ है तो देश का मतदान 100 प्रतिशत होना चाहिए.

‘सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए’

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख और हमारी बूथ समिति है. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की अपनी जिम्मेदारी है कि वो सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें साथ ही अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें.

इससे पहले पीएम मोदी ने नामांकन दाखिल करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और काशी के लोगों का आभार जताया. पोस्ट में पीएम नो लिखा कि काशी के मेरे परिवारजनों का हृदय से आभार! वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं. बीते 10 वर्षों में आप सबसे जो अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने मुझे निरंतर सेवाभाव और पूरे संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है. आपके भरपूर समर्थन और सहभागिता से मैं अपने तीसरे टर्म में भी नई ऊर्जा-शक्ति के साथ यहां के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटा रहूंगा. जय बाबा विश्वनाथ!.

नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. उसके बाद पीएम वाराणसी डीएम के ऑफिस पहुंचे जहां वहां भारी भीड़ उनका इंतजार कर रही थी. पीएम का काफिला देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग सड़क किनारे चिलचिलाती धूप के बीच खड़े रहे. पीएम ने सबका अभिवादन किया और अपना नामांकन दाखिल किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.