Breaking News in Hindi

दिल्ली के शाहदरा में लगी आग, एक बच्चे समेत 4 लोगों की दम घुटने से मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को बहुमंजिला इमारत के भूतल पर एक घर में भीषण आग लग गई जिसमें एक नवजात समेत चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 22 मिनट पर शाहदरा इलाके के एक घर में आग लगने की सूचना मिली।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा,”आग बुझाने में दमकल की पांच गाड़ियों को तैनात किया गया और इसपर शाम छह बजकर 55 मिनट तक काबू पा लिया गया। घर में रखी हुई रबड़ सामग्री जैसे वाइपर और रबड़ काटने वाली मशीन में आग लग गई थी।” उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन के अधिकारियों ने इमारत से छह लोगों को निकाला और उन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को बचाने में कामयाब रहे। जिन्हें पीसीआर वाहन में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चे समेत तीन लोगों को बचाया। जिन लोगों को बचाया गया वे अर्धबेहोशी की हालत में थे और उन्हें भी गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दम घुटने से 28 और 40 साल की दो महिलाएं, एक नौ महीने की बच्ची और 17 साल के लड़के की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 16 साल की लड़की और 70 साल की महिला का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा,”चार मंजिला इमारतदिल्ली लीड आग में आने-जाने के लिए एकमात्र सीढ़ी थी। इमारत के मालिक भरत सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भूतल और पहला तल अपने लिए रख लिया था और बाकी दो तलों को किराए पर चढ़ा दिया था। वहीं, इस मामले में जांच जारी है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....