Breaking News in Hindi

दिव्यांग बेटों में एक की मौत, दूसरा दिव्यांग योजना के लाभ को लगा रहा चक्कर

बालाघाट। दिव्यांगों के अच्छे जीवन स्तर और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से सरकार वैसे तो कई याेजनाएं चला रही हैं। इसका लाभ कई दिव्यांगों को नहीं मिल पा रहा है। बालाघाट जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनामेटा के ग्राम तिखाखरी में रहने वाले प्रवीण नेवारे फिलहाल इसी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

दो बेटे दिव्यांग थे, एक की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो गई।

पिता टेकचंद नेवारे ने बताया कि उनके दो बेटे दिव्यांग थे, जिसमें एक बेटे की अभी कुछ वर्ष पहले ही मौत हो गई एवं दूसरे बेटे प्रवीण नेवारे को शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जबकि उनके द्वारा कई बार ग्राम सरपंच, सचिव एवं संबंधित विभाग के चक्कर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने मांग की कि बेटे को शासन द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। वह बरसों से शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं।

शासकीय योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास

ग्राम के जनप्रतिनिधि दीपचंद ठाकरे ने बताया कि टेकचंद नेवारे के पुत्र को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के कारण वह आज भी सरपंच, सचिव के चक्कर लगा रहा है। जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें शासकीय योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन