Breaking News in Hindi

लाडली बहना योजना का बढ़ा दायरा, इस बार मिलेगा जल्द नया तोहफा, सीएम का बड़ा ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब बहुत ही कम समय बचा है। ऐसे में वोटर्स को रिझाने के राजनीतिक पार्टियां हर पैंतरा आजमा रही हैं। इसी बीच सीएम शिवराज ने एक और बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने ये घोषणा प्रदेश की कुंवारी बहनों के लिए की है। लाडली बहना योजना का दायरा एक बार फिर बढ़ा दिया है।

जल्द मिलेगा बहनों को अगला किश्त

आपको बता दें कि सीएम शिवराज ने इस बार लाडली बहनों को जल्दी तोहफा देने का भी विचार किया है। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर को ​सीएम शिवराज शहडोल जिले में लाडली बहनों से मुखातिब होंगे। वहीं 10 की जगह 3 अक्टूबर को ही बहनों को लाडली बहना योजना की किश्त ​मिल जाएगी। इस बार राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन शहडोल में होगा।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जबलपुर में अपने जन आशीर्वाद कार्यक्रम में घोषणा कि अब मध्यप्रदेश की 21 वर्ष से अधिक अविवाहित बहनों को भी लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस ऐलान के बाद लाडली बहना योजना में हितग्राहियों की संख्या एक करोड़ चालीस लाख के आसपास हो जाएगी।

सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान

सीएम शिवराज सिंह ने जबलपुर में पब्लिक मीटिंग में ऐलान किया कि बहनों को अब 21 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित बहनों को भी ‘लाड़ली बहना योजना’ का लाभ मिलेगा। जो बहनें 21 वर्ष से अधिक हैं और अविवाहित हैं, उनके नाम भी लाडली बहना योजना में जोड़े जाएंगे। सीएम ने आगे कहा किया कि अब उनके (लाडली बहनों के) नाम जोड़ने के लिए जल्दी अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की बहनों के खाते में पहले एक हजार डालें, अब 1250 डाले जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये रकम आगे बढ़कर तीन हजार हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...