Breaking News in Hindi

दुकान पर बाबा जी को माथा टेक रहे थे “सरदार जी”… मौके की तस्वीरें होश उड़ा देगी

गुरदासपुर: गाड़ी में सवार चार अज्ञात लोगों ने पिस्तौल और धारदार हथियारों के बल पर मेडिकल स्टोर मालिक से 5,000 रुपए, मोबाइल फोन, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस और अन्य दस्तावेज लूट लिए। इस घटना से अड्डा नदांवाली में दहशत का माहौल बन गया।वहीं पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 392 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गोगा हेल्थ केयर सेंटर के नाम से मेडिकल स्टोर चलाने वाले गुरदीप सिंह उर्फ गोगा पुत्र पलविंदर सिंह निवासी मोड़ पुलिस स्टेशन कलानौर ने बताया कि वह अड्डा नडांवाली में मेडिकल स्टोर चलाता है। कल रात को दुकान बंद करने से पहले वह बाबा जी की फोटो के सामने अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रार्थना कर रहा था, तभी 8.32 बजे गुरदासपुर की तरफ से एक सफेद वर्ना कार आई और दुकान के सामने रुकी।

कार में से 4 अज्ञात व्यक्ति उतरे, जिन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, जो दुकान में दाखिल हुए। उनमें से एक के पास छुरी, एक के पास चाकू और एक के पास पिस्तौल थी। जिन्होंने दुकान में घुसते ही पिस्तोल की नोक पर उसकी जेब से पर्स जिसमें 5 हजार रुपये, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मेडिकल स्टोर लाइसेंस और वीवो ब्रांड का मोबाइल फोन छीन लिया और बाहर खड़ी कार में बैठ वापिस गुरदासपुर की तरफ भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। उधर, सहायक सब इन्सपैक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गुरदीप सिंह के बयानों पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....