Breaking News in Hindi

दुखदः गले के कैंसर से जंग लड़ रहे रवींद्र बेर्डे की हार्ट अटैक ने ली जान, 79 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही हैं। बीते दिनों ही दिनेश फनडि्स, जूनियर महमूद जैसे स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं अब फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री को लगातार  एक और गहरा झटका लगा है। खबर है कि ‘सिंघम’ और ‘नायक’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके पॉपुलर एक्‍टर रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया है। रवींद्र बेर्डे ने 13 दिसंबर को 78 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रवींद्र लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़‍ित थे और इसका इलाज करवा रहे थे। वह दिग्‍गज एक्‍टर दिवंगत लक्ष्‍मीकांत बेर्डे के भाई थे।

जानकारी के मुताबिक रवींद्र बीते कुछ महीनों से गले के कैंसर के इलाज के लिए मुंबई के टाटा अस्‍पताल में भर्ती थे। 13 दिसंबर को इलाज के दौरान ही उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा और इस कारण उनकी मौत हो गई। रवींद्र बेर्डे को दो दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। लेकिन बुधवार सुबह उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। आनन फानन में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। परिवार में रवींद्र बेर्डे की पत्नी, दो बच्चे, बहू और एक पोता है।

रवींद्र बेर्डे ‘नायक: द रियल हीरो’ में अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। जबकि वह रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ फिल्‍म में भी प्रमुख भूमिका में थे। उन्होंने हिंदी के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी काम किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...