Breaking News in Hindi

दुनियाभर में ‘जवान’ ने मचा रखा है गदर, जानिए अब तक कितने कमाए

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं। जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शाहरुख की इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुए कई हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। देश के साथ-साथ दुनियाभर में ‘जवान’ जमकर कमाई कर रही है। रिलीज के 7 दिनों में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है और अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। शाहरुख की ‘जवान’ ने एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। जिसे तोड़ना बाकी फिल्मों के लिए मुश्किल हो सकता है।

वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का आंकड़ा किया पार

‘जवान’ अपनी रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल के अनुसार, शाहरुख खान की ‘जवान’ ने सात दिनों में वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भारत में फिल्म ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा है। इस हिसाब से ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की लगातार कमाई को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि जवान वीकेंड पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

इतना रहा अब तक का टोटल कलेक्शन

इतनी जल्दी बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करना, किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है। ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़ और चौथे दिन 77.83 करोड़ का नेट बिजनेस किया। रविवार को फिल्म ने 80.10 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार को भी ‘जवान’ की कमाई में कोई कमी नहीं रही है। वर्किंग डे पर भी फिल्म ने 32.9 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार को फिल्म ने 26 करोड़ कमाए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सातवें दिन ‘जवान’ ने लगभग 23.3 करोड़ का बिजनेस किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?