Breaking News in Hindi

देवताओं के गुरु और शीतल प्रकृति के ग्रह का होगा मिलन, इन राशियों का स्वर्णिम काल होगा शुरू

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह अपनी चाल बदलता है। 12 राशियों को प्रभावित करता है। ग्रहों के गोचर और उनकी युति से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। बृहस्पति ग्रह मेष राशि में विराजमान हैं। 18 जनवरी को चंद्रमा इस राशि में आएगा। इससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। यह बहुत शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने से 3 राशियों का स्वर्णिम काल शुरू होगा।

मेष राशि

देवगुरु और चंद्रमा की युति मेष राशि में होने जा रही है। जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से मेष राशिवालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। करियर में भी सुधार आएगा। सास-ससुर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

मकर राशि

गजकेसरी योग मकर राशि के चौथे भाव में बनने जा रहा है। इस राशि के जातकों को संपत्ति का सुख मिल सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि

गजकेसरी योग मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। वित्तीय योजनाओं से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। जो तनाव है वह दूर होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन