Breaking News in Hindi

‘देश हित को दांव पर लगाना कांग्रेस के DNA में’, कांग्रेस ने फिलीस्तीन का समर्थन किया तो भड़के असम के सीएम

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है और दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। भारत में इस जंग को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने इस जंग में इजराइल का समर्थन किया है तो दूसरी ओर कांग्रेस फिलिस्तानी नागरिकों के अधिकारों की बात कर रही है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने फिलिस्तीन का समर्थन करने को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना पाकिस्तान से करते हुए कहा कि, ‘तुष्टीकरण के लिए देश हित को दांव पर लगा देना कांग्रेस के डीएनए में है।’

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कांग्रेस के प्रस्ताव में भी वही समानता मिलती है जो समानता पाकिस्तान और तालिबान के बीच मिलती है। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस ने हमास की आलोचना नहीं की। इजराइल पर आतंकी हमले की निंदा नहीं की।महिलाओं और बच्चों को बंधन बनाए जाने पर भी चुप्पी साध कर रखी. उन्होंने कहा, देश के हित को तुष्टीकरण की राजनीति के लिए दांव पर लगाना कांग्रेस के डीएनए में है।

बता दें कि हाल के दिनों में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक हुई, इसमें प्रस्ताव पास कर इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग की निंदा की गई। कांग्रेस ने इस जंग में फिलिस्तीन का समर्थन किया है। कांग्रेस ने कार्य समिति ने बैठक में पारित प्रस्ताव में तत्काल संघर्षविराम का आह्वान किया और कहा कि वह फिलिस्तीन लोगों के जमीन, स्वशासन और आत्म-सम्मान के साथ जीने के अधिकारों के लिए अपने दीर्घाकालिक समर्थन को दोहराती है।

दोनों पक्षों के 1830 लोगों की गई जान 
इजराइल पर हमास चरमपंथियों के हमले के बाद इजराइली सेना ने जवाबी कारर्वाई करते हुए गाजा पट्टी पर जबर्दस्त हमला किया है। हमले में दोनों पक्षों के 1830 लोगों की जान जा चुकी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाजा पट्टी के 830 लोगों की मौत हो गयी है और 4250 लोग घायल हो गए हैं। हमास के हमले में 1000 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत की रिपोटर् सामने आ रही है। इस बीच इजराइल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी समाचार ने बताया कि हमास द्वारा शनिवार को देश पर अचानक हमला किए जाने के बाद से इजराइल में कम से कम 1,008 लोग मारे गए हैं। युद्ध में दोनों पक्षों के करीब 1830 से ज्यादा लोगों की मारे जाने की रिपोटर् प्राप्त हो रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....