Breaking News in Hindi

138 साल बाद आज बना दुर्लभ योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

इंदौर। साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन सर्वपितु अमावस्या भी है। यह नवरात्रि से एक दिन पहले पड़ता है। इससे कई राशि के जातकों को लाभ होगा। उनके जीवन में खुशी का मौहाल बन सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दुर्लभ योग है। यह योग 138 साल बाद बनने जा रहा है। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए खास रहेगा।

138 साल बाद बन रहा योग

इस साल सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध ग्रह कन्या राशि में रहेंगे। ऐसे में बुधादित्य योग बनेगा। इससे पहले 1885 में सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगा था। जो 2023 में होगा। यह ग्रहण शनिवार के दिन पड़ेगा। इसे शनि अमावस्या भी कहा जाएगा।

मिथुन राशि

सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ देगा। इस अवधि में अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कई तरह की खुशियों को जीवन में आगमन होगा। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी संभव है। शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। परास्त करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि

सूर्य ग्रहण तुला राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। समाज में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। घर में विवाह संबंधी योजना बन सकती है। किसी नकारात्मक परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों को सूर्य ग्रहण से विशेष लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। आर्थिक तंगी से राहत मिलने की संभावना है। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी की मदद से टारगेट हासिल कर लेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप