Breaking News in Hindi

धोखे से महिला को बुलाया कमरे पर, बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपित गिरफ्तार

मेहगांव। महिला को धोखे से युवक ने अपने कमरे पर बुलाया। इसके बाद महिला को बंधक बनाकर चार लोगों ने बारी-बारी से गलत काम किया। पुलिस ने महिला को कमरे से दस्‍तयाब कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मेहगांव थाना टीआइ आशुताेष शर्मा ने बताया कि पांच-छह अप्रैल की रात करीब एक बजे 32 वर्षीय महिला घर से शौच के लिए गई थी। जब महिला घर आई आई तो सुबह स्वजनों ने महिला को अपने स्तर पर तलाश किया। जब कहीं सुराग नहीं लगा तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

टीआइ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। सूचना मिली कि महिला करारी रोड पर देखी गई है। पुलिस ने करारी रोड पर दबिश दी तो महिला एक कमरे में बंद मिलीं।

पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि रात में उसे 20 वर्षीय आकाश पुत्र राजेश दुबे निवासी साई आनंद पुरम ग्राम सैंथरी थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर हाल मुरैना रोड मेहगांव मिल गया। आकाश उसे बातों में लेकर उसे अपने कमरे में ले गया। आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आकाश ने अपने दोस्त 20 वर्षीय पवन पुत्र विश्वनाथ शर्मा निवासी मेंहदोली थाना गोरमी, 25 वर्षीय राममौज पुत्र अवधेश शर्मा निवासी ग्राम मेंहदोली थाना गोरमी और 27 वर्षीय सत्यदेव उर्फ सत्ते पुत्र ऋषिकेश पुरोहित निवासी मोहनपुरा थाना गोरमी को बुला लिया और चारों लोगों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर महज 24 घंटे में उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान टीआइ शर्मा के अलावा एसआइ सुमन धाकड़, हवलदार प्रदीप पचौरी, आरक्षक मंगल सिंह,मुनेश सिंह तोमर, धर्मसिंह गुर्जर,गौरीशंकर, शिवकुमार शर्मा विशेष भूमिका रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....