Breaking News in Hindi

नए साल के जश्न पर होगी पुलिस की पैनी नजर, हुड़दंग करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

ग्वालियर।  आज साल 2023 का आखिरी दिन है ऐसे में नए साल का जश्न मनाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वहीं ग्वालियर में नए साल के दिन हुडदंग करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में पुलिस के रडार पर शोर, शराब और शरारत करने वाले रहेंगे। पहली बार नए साल के जश्न की निगरानी के लिए तीन निर्भया मोबाइल फील्ड में रहेंगी। शहर के अंदर पुलिस के 40 प्वाइंटस पर चैकिंग लगाई गई है। होटल, रिजॉर्ट गार्डन, रेस्टोरेंट और पिकनिक स्पॉट पर भी पुलिस की टीम राउंड लगाकर निगरानी रखेगी।

31 दिसंबर की शाम को शहर के अंदर 40 प्वाइंट पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ वाहन चालकों की चैकिंग होगी। तीन सवारी और नशे में ड्राइविंग करने वाले हवालात में पहुंचाया जाएगा। 31 दिसंबर के अलावा नए साल के पहले दिन भी पुलिस अलर्ट रहेगी। इसलिए 700 से ज्यादा जवान सड़कों पर तैनात होंगे। पुलिस के फोकस उन लोगों पर रहेगा जो जश्न की आड़ में माहौल खराब करते हैं। शरारत करने वालों को पुलिस शंट भी करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...