Breaking News in Hindi

नए साल में आधे से ज्यादा दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली।  भारत में बैंक जनवरी 2024 महीने में 16 दिन बंद रहेंगे। जिन लोगों को बैंकिंग से जुड़े काम हैं। उन्हें छुट्टियों की तारीखों का ध्यान रखना चाहिए। ये हॉलिडे सिर्फ बैंक शाखा तक सीमित रहेगी। आप छुट्टियों के दिन अपना काम मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं के जरिए कर पाएंगे।

जनवरी 2024 में चार रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार समेत 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। 15 जनवरी को मकर संक्रांति और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बैंकों का अवकाश रहेगा। वहीं, कई राज्यों में कुछ त्योहार होते हैं। उस दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा। जनवरी 2024 में त्योहार और शनिवार-रविवार मिलाकर 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। नीचे देखें बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट-

  • 1 जनवरी 2024- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 जनवरी 2024- रविवार
  • 11 जनवरी 2024- मिशनरी दिवस के कारण मिजोरम में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 12 जनवरी 2024- स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 जनवरी 2024- महीना का दूसरा शनिवार
  • 14 जनवरी 2024- रविवार
  • 15 जनवरी 2024, मकर संक्रांति और पोंगल के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 जनवरी 2024- टुसू पूजा के कारण असम और पश्चिम बंगाल में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 17 जनवरी 2024- गुरु गोबिंद सिंह जयंती के चलते कई प्रदेशों में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 20 जनवरी 2024- रविवार
  • 23 जनवरी 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, कई राज्यों में बैंक बंद
  • 25 जनवरी 2024- राज्य दिवस, हिमाचल प्रदेश
  • 26 जनवरी 2024- गणतंत्र दिवस, देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 जनवरी 2024, चौथा शनिवार
  • 28 जनवरी 2024- रविवार
  • 31 जनवरी 2024- एमआई-डैम-मी-फी, असम में छुट्टी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप