Breaking News in Hindi

नकली ग्राहक बन स्पा सेंटर पहुंची पुलिस, महिला को किया अरेस्ट

नवी मुंबई टाउनशिप के वाशी इलाके में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां के एक फेमस मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। इस संबंध में 40 वर्षीय सेक्स रैकेट संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नवी मुंबई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर  ने बताया कि किसी ने इस मामले में गुप्त सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करने के लिए एक ग्राहक के रुप में स्पा सेंटर पहुंचे। वहां करीब 20 साल की उम्र की दो लड़कियां मिलीं, जो आउटलेट पर काम कर रही थीं।

जांच के दौरान पता चला कि इन लड़कियों को देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुलिस ने इसके बाद छापेमारी कर दी और लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेलने वाली महिला को गिरफ्तार किया।

कार्यवाही के दौरान स्पा सेंटर से मिली लड़कियों को रेस्क्यू होम भेज दिया। इसके अलावा आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370  और 506 और अनैतिक तस्करी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन