Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नकारा-निकम्मा-गद्दार… अशोक गहलोत बोले- पार्टी में कई अवसरवादी नेता

लोकसभा चुनाव के बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों ही इशारों में पार्टी के अंदर और बाहर के नेताओं पर जमकर निशाना साधा. गहलोत ने कहा कि कई अवसरवादी गद्दार भी पार्टी में रहते हैं. पार्टी छोड़कर गए लोग नॉन परफॉर्मिंग एसेट हैं. नाकारा, निकम्मा, गद्दार और पीठ में छुरा घोपनें वाले हैं. ये सभी शब्द आपस में भाई-बहन हैं. गहलोत ने युवा नेताओं को कहा कि आने वाला समय आपका है. आप पार्टी के लिए एसेट बनो, लायबिलिटी नहीं.

इस दौरान गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भूल चूके है. प्रधानमंत्री जी जिस तरह का भाषा बोलते हैं, लोगों ने उसे पसंद नहीं किया. प्रियंका गाधी ने उसका जवाब दिया. गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा होती है. यह पद देश का होता है. हम भी उसका सम्मान करते हैं. नरेंद्र मोदी ने उसे गिराने का काम किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.