Breaking News in Hindi

नकुलनाथ की बढ़ सकती है मुश्किलें, चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंची भाजपा

भोपाल (विनीत पाठक): लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी घमासान जारी है। भाजपा छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है। भाजपा नेता सुमेर सिंह सोलंकी चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पर आदिवासी नेता को अपशब्द कहने के आरोप लगाए हैं।

चुनाव आयोग पहुंचे सुमेर सिंह सोलंकी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनुपम राजन को ज्ञापन सौंपा और नकुलनाथ द्वारा कमलेश शाह पर दिए गए बयान पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाए कि नकुलनाथ ने कमलेश शाह को गद्दार, बिकाऊ कहा उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बीजेपी ने कहा कि वे नकुलानाथ पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराएंगे। उनकी मांग है कि नकुलनाथ अपने बयान पर आदिवासी समुदाय से माफी मांगे। नकुलनाथ के शब्द कांग्रेस की संस्कृति संस्कार दर्शाते हैं। सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि चुनाव आयोग से उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आदिवासी समुदाय का मान सम्मान बढ़ाते रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन