Breaking News in Hindi

नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत…

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्टेट हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। आपको बता दें कि यहां पर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना शाम 4 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही साईंखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे जबलपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर मुन्नी अपने बेटे कृष्ण पाल और दो नातिन राधिका और हेमलता के साथ जा रही थीं।

वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर अर्जुन नाम का युवक सवार था। बताया जा रहा है कि अर्जुन की भी इस हादसे में मौत हो गई है। अर्जुन रायसेन के देवरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...