Breaking News in Hindi

भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में बड़ा हादसा हो गया। जहां भरभराकर एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में तीन बच्चियां दब गई। हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई जिसे ग्वालियर रैफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिमरिया गांव में त्यागी बाबा के स्थान पर कल भंडारा चल रहा था। गांव की तीन बच्चियां भी उसी भंडारे में प्रसादी खाने जाने के लिए घर से निकली थी। तभी रास्ते में पड़ने वाले एक कच्चे मकान की अचानक दीवार गिर गई जिससे उसके मलबे में दबकर अनाफिया (05) और निकिता परिहार (06) की मौत हो गई तथा एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...