Breaking News in Hindi

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महाराष्ट्र दौरे पर थे. जहां, उन्होंने पालघर और नासिक जिले के मालेगांव में चुनावी जनसभा की. पालघर में उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा दावा भी किया. सीएम ने कहा, ‘जो हमें मारेगा हम उसकी पूजा नहीं करेंगे. अगर कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम भी वही करेंगे जिसके वह हकदार है, अब यही हो रहा है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पाक अधिकृत कश्मीर को बचाना मुश्किल हो रहा है. आप नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं. अगले 6 महीने में आप देखेंगे कि PoK भारत का होगा. इसके लिए साहस चाहिए. ताकत हो तो ही यह काम हो सकता है. हम कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी की तरह नहीं हैं.

पहले ये लोग कहते थे कि आतंकवादी पाकिस्तान से आ रहे हैं तो हम क्या कर सकते हैं. आज अगर पाकिस्तान हमारी तरफ टेढ़ी नजर से भी देखता है तो उसकी नजरें हट जाती हैं. ये नया भारत है जो बिना डरे, बिना रुके, बिना थके विकास की यात्रा पर आगे बढ़ रहा है. इस नए भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.

विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस की आलोचना

यूपी के सीएम ने विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस की आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल में मुगल बादशाह औरंगजेब की आत्मा घुस गई है. विरासत कर औरंगजेब द्वारा लगाए गए जजिया कर के समान है. मैं पाकिस्तान समर्थकों से उस देश में जाकर भीख मांगने के लिए कहता हूं, उस देश की प्रशंसा करने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है.

बीजेपी विकसित भारत के लिए चुनाव लड़ रही: योगी

वहीं, नासिक जिले के मालेगांव शहर में दूसरी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी न केवल सत्ता के लिए बल्कि एक विकसित भारत बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है. इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. इस बार 400 से ऊपर जाने से कांग्रेस और विपक्ष को तकलीफ हो रही है. भगवान राम यह सुनिश्चित करेंगे कि विपक्ष सत्ता में नहीं आए ताकि अयोध्या में उनका मंदिर कोई नहीं तोड़ सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...