Breaking News in Hindi

नर्मदापुरम में खेत से घास लेने गई महिला की हत्या, साड़ी से हाथ – पैर बांधकर कुएं में फेंका

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सांगाखेड़ा कला में एक महिला की हत्या कर कुएं में फेंक दिया गया, महिला के हाथ और पैर साड़ी से बंधे हुए थे और उसके साथ मारपीट भी की गई है। घटना रविवार की है महिला अपने खेत में घास लेने के लिए गई थी और वापस घर नहीं आई जब परिजनों उसे खेत में देखने के लिए पहुंचे तो जगह-जगह खून के निशान थे जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी माखननगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च के बाद महिला का शव गहरे कुएं में दिखा जिसे बाहर निकाला गया।

महिला के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे पुलिस के अनुसार शांताबाई घास लेने के लिए गई थी और उसके हाथ पैर बंधे मिले हैं। चोट के निशान भी हैं पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस अभी हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि महिला जब खेत पर थी तभी उस पर हमला हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?