Breaking News in Hindi

नर्सिंग चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, पैरामेडिकल में नामांकन की लिंक भी खुली

जबलपुर। परीक्षा के लिए पात्र आवेदकों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। इसीबी की वेबसाइट में आवेदक क्रमांक, जन्म तिथि सहित अन्य वांछित विवरण पंजीबद्ध कर प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

परीक्षार्थी को सरकार का अधिकृत छायायुक्त परिचय पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य

प्रवेश और परीक्षा के समय आवेदकों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक परीक्षार्थी को सरकार का अधिकृत छायायुक्त परिचय पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

इसीबी की नर्सिंग चयन परीक्षा के लिए जबलपुर, रीवा सहित 11 केंद्र

इसीबी की नर्सिंग चयन परीक्षा के लिए जबलपुर, रीवा, सागर, सतना सहित प्रदेश में 11 नगरों में केंद्र निर्धारित किए गए है। पात्रता परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली सुबह नौ से 11 और दूसरी दोपहर दे से शाम चार बजे तक

पहली पाली में परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर दे से शाम चार बजे तक होगा। समस्त आवेदकों को परीक्षा आरंभ होने के दो घंटे पूर्व संबंधित केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश है। प्रश्न पत्र में उत्तर देने के लिए काले रंग की स्याही वाला बाल प्वाइंट पेन उपयोग करें।

एमपीएमएयू ने पंजीयन आरंभ किया

इधर, मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (एमपीएमएसयू) ने पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 के प्रवेशित छात्र-छात्राओं की नामांकन आरंभ कर दी है।

कालेजों के छात्रों काे 20 नवंबर तक नामांकन पंजीयन पूर्ण करें

संबद्धता प्राप्त प्रदेश के समस्त कालेजों के छात्रों काे 20 नवंबर तक नामांकन पंजीयन पूर्ण करने का समय दिया है। नामांकन प्रक्रिया आनलाइन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप