Breaking News in Hindi

नवरात्रि उत्सव में मां वैष्णो देवी के दरबार में रिकॉर्डतोड़ संख्या में पहुंचे भक्त, 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

नवरात्रि के उत्सव के दौरान जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नवरात्रि शुरू होने के बाद से रोजाना औसतन 40,000 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अबतक चार लाख से अधिक श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। पिछले वर्ष नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि के दौरान करीब 3.18 लाख श्रद्धालु यहां आये थे।”

विश्व शांति, सद्भाव, समृद्धि और मानव जाति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बोर्ड द्वारा आयोजित नौ दिवसीय ‘शत चंडी महायज्ञ’ का रामनवमी के पावन अवसर पर समापन हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं के अलावा, कर्मचारियों के साथ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण आहुति और अन्य अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि पद्म श्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री की अगुवाई में पंडितों के समूह ने महायज्ञ किया।

नवरात्रि उत्सव के दौरान इस बार तीर्थयात्रा में स्काईवाक, पुनर्निमित पार्वती भवन, गुफा से वर्चुअल दर्शन, श्री भैरो जी मंदिर परिसर में मुफ्त लंगर सेवा, श्रद्धालुओं के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर सीधा दर्शन सुविधा तथा द्विभाषी ‘शक्ति’ चैटबॉट विशेष रूप से शामिल किये गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य तीर्थयात्रा को श्रद्धालुओं के लिए और सुविधाजनक और आनंदमय बनाना है। प्रवक्ता ने बताया कि स्काईवाक का 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया था, जिसने (स्काईवाक ने) नवरात्रि के दैरान यात्रा प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....