Breaking News in Hindi

बाबर आजम के पास जा रही थी कैच, बीच में ही रिजवान ने मार दिया झपट्टा, देख कर हैरान रह जाएंगे

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है. 21 अगस्त से शुरू हुए इस मुकाबले को 2 दिन बीत चुके हैं और तीसरे दिन का खेल जारी है. इन तीन दिनों में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. अभी तक इस टेस्ट मैच की लाइमलाइट उन्होंने ने ही ले रखी है. पहले दिन उन्होंने पाकिस्तान को खराब परिस्थिति से निकाला, फिर दूसरे दिन 171 रन की पारी से टीम को मजबूत स्थति में ले गए. वहीं तीसरे दिन उन्होंने एक शानदार कैच से सुर्खिया बटोरी. रिजवान ने ऐसा कैच पकड़ा कि बाबर आजम देखते रह गए.

बाबर के हाथों से छिना मौका

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था. अब बांग्लादेश की पारी जारी है. बांग्लादेश ने तीसरे दिन की शुरुआत 27 रन के स्कोर पर बिना किसी नुकसान के की थी. पहले सेशन के पांचवें ओवर में नसीम शाह ने एक शानदार आउट स्विंगर फेंकी. बांग्लादेश के बल्लेबाज जाकिर हसन इसे खेलने गए और गेंद एज लगकर स्लिप में चली गई. ये कैच बाबर आजम के पास जा रही थी, तभी विकेटकीपर रिजवान ने हवा में छलांग दी. इससे पहले कि गेंद बाबर के हाथों में जाती उन्होंने झपट्टा मारकर कैच लपक लिया.

रिजवान का कमाल

रिजवान काफी समय के टेस्ट में संघर्ष कर रहे थे और उनके बल्ले से बड़ा रन नहीं निकल रहा था. उन्हें टेस्ट शतक लगाए हुए 890 दिन हो गए थे. उन्होंने अपना आखिरी शतक 12 मार्च 2022 से शुरू हुए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था. रिजवान ने इस सूखे को खत्म करते हुए टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा. बता दें उन्होंने करियर के 3 टेस्ट शतकों में से 2 उन्होंने रावलपिंडी में ही बनाए हैं, जबकि एक कराची में.

मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ 239 गेंद में 171 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने एक और करानामा किया. वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के सायकल में शतक जड़ने वाले केएल राहुल के बाद सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप