Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नवरात्र के तीसरे दिन मैहर में मां शारदा का विशेष शृंगार

मैहर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मैहर में मां शारदा का विशेष शृंगार किया गया। सोमवार सुबह माता की विशेष आरती हुई। नवरात्र के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए उतर रहे हैं। मान्यता है कि यहां माता सती का हार गिरा था, यह स्थान शक्तिपीठ है।

मंदिर प्रांगण में दलालों की आमदनी पर लगा ग्रहण

मैहर मेले में इस बार व्यवस्था नवागत कलेक्टर एवं एसपी की कमान अपने हाथों में लेने से दर्शनार्थियों को परेशान करने वाले दलालों की कमर ही टूट गई है। कलेक्टर के आदेश के पालन में रोपवे में वीआईपी व्यवस्था पर पूर्ण विराम लग जाने से दलाल एवं उनके सहयोगी समिति के कर्मचारी परेशान है।

इस व्यवस्था से आम दर्शन को बेहतर सुविधा मिल जाने से खुश हुए है। जो दुकानदार वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर हजारों रुपया दर्शनार्थियों से वसूलते थे अब नही वसूल पा रहे है। सभी पास एवं वीआईपी व्यवस्था बंद हो गई।

दलालों की आमदनी का अवसर हाथ से छूट रहा है। स्थानीय लोगों को कहना है कि अगर इसी प्रकार मंदिर की प्रबंधक समिति में अंगद की पैर की तरह जमे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा की जा रही लूट खसोट बंद कर दी जाए तो समिति की आमदनी जो निरंतर घटती जा रही है वह बढ़ जाएगी साथ ही आय बढ़ने से मंदिर की व्यवस्था भी सुधर जाएगी। कलेक्टर एवं एसपी की कार्रवाई से स्थानीय एवं दर्शनार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक रही है!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.