Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नशा समाज ही नहीं परिवार को भी करता है प्रभावित

बिलासपुर। नशा एक व्यक्ति को ही नहीं परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशे के कारण अपराध भी बढ़ता है। ये बातें प्रशिक्षु आइपीएस और कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कही।

निजात अभियान के तहत बुधवार को विजयापुरम में स्थित आनंद पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसपी पूजा कुमार ने निजात अभियान के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों के कारण समाज भी प्रभावित होता है। वहीं, नशा करने वाले का परिवार भी इससे प्रभावित होता है। नशे के कारण अपराध भी बढ़ता है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों को भी बताया। इस दौरान सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता, स्कूल की डायरेक्टर चंदा बंसल, प्रिंसिपल प्रीति धारा और शिक्षक मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.