Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने राजीनामा का बनाया दबाव, पीड़िता ने पी लिया जहर, हालत नाजुक…

पन्ना  : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ लगातार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पन्ना जिले के गुनौर थाना अंतर्गत देखने को मिला, जहां पहले तो बकरी चराने गई 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ की गई, और जब नाबालिग ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई, तो आरोपी द्वारा राजीनामा लेने व जान से मारने की धमकी देकर दवाब बनाया जाने लगा, जिससे दहशत में आकर नाबालिग ने जहर निगल लिया, जिसके बाद अब उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

नाबालिग की दादी आरोप लगाए है कि उसकी नातिन उम्र 13 वर्ष गांव के पास ही बकरी चराने गई थी, जिसके साथ पहले छेड़छाड़ की गई  और दुष्कर्म किया गया, जब नाबालिग ने पूरी घटना परिजनों को बताई तो उनके द्वारा गुनौर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी द्वारा फिर से बच्ची को राजीनामा लेने को डराया धमकाया गया और एक ज़हर की शीशी भी साथ लाया और कुल्हाड़ी से काटने व ज़हर पिलाकर मारने की धमकी देते हुए ज़हर की शीशी फेंक कर चला गया। आरोपी के द्वारा डराए-धमकाए जाने की वजह दहशत में बच्ची ने जहर का सेवन कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.