Breaking News in Hindi

स्पा सेंटर के मैनेजर की तवे से पीट पीटकर हत्या मामले में खुलासा, साथी मैनेजर ही निकला कातिल

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आने वाले बैढ़न थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर के मैनेजर की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में बैढ़न पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। स्पा सेंटर के मैनेजर ने ही की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि एक अन्य मैनेजर ने की हत्या थी। 12 घंटे में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच और पूछताछ में पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई। इसी दौरान गुस्से में आकर मैनेजर ने लोहे के तवे से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मऊगंज जिले का रहने वाला है और हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद ऑटो से भाग रहा था। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये है पूरा मामला

घटना मंगलवार रात की है। जहां एक अंजलि सुधांशु स्पा सेंटर के मैनेजर सिंकदर रविदास जो बिहार का रहने वाले है की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप स्पा सेंटर के ही एक अन्य शाखा में पदस्थ मैनेजर पर लगा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस घटना का आरोपी बिलोंजी के स्पा सेंटर मैनेजर शिवम मिश्रा है, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी मौके से सीसीटीवी रिकॉर्डर लेकर भाग गया प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम मिश्रा गाली गलौज कर रहा था जिस पर सिकंदर रविदास उसको समझाने लगा फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, शिवम ने तवे से सिकंदर रविदास की जान ले ली बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?