Breaking News in Hindi

निर्वाचन के निर्देशों से टकरा रही थी राज्य सेवा परीक्षा की तारीख, अब 26 दिसंबर से होगी

इंदौर। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। यह परीक्षा अब 26 दिसंबर से आयोजित की जाएगी। अब परीक्षा 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा इंदौर के साथ ही भोपाल, ग्‍वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी स्थित केंद्र पर होगी।

उल्‍लेखनीय है कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले तमाम अभ्यर्थियों के आड़े अब मध्‍य प्रदेश का निर्वाचन कार्यक्रम आ रहा था। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने 30 अक्टूबर से चार नवंबर तक मुख्य परीक्षा के आयोजन का ऐलान किया था। इस बीच प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में तमाम सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। निर्वाचन कार्यों में रत अभ्यर्थियों ने पीएससी से मुख्य परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की मांग की थी।

बुधवार दोपहर पीएससी के अभ्यर्थी आयोग के मुख्यालय पहुंचने वाले थे। अभ्यर्थी आकाश पाठक के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम के चलते शासकीय सेवक तो परीक्षा से बाहर हो रहे हैं। ऐसे में पीएससी को परीक्षा आगे बढ़ाना चाहिए ही था। अभ्यर्थियों से यह मौका छूटता तो उनका बड़ा नुकसान होता। प्रारंभिक परीक्षा पास करने और लंबे इंतजार के बाद वे परीक्षा के दूसरे चरण में पहुंचे हैं।
साथ ही बीते दिनों मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा के दो डिलीट किए प्रश्नों पर भी अंतरिम निर्णय देते हुए 71 विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल करवाने के निर्देश दिए हैं। अब इन अभ्यर्थियों के लिए भी परीक्षा के आवेदन जमा करवाने और प्रवेश पत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया होना है। हालांकि अब तक पीएससी ने इसके लिए लिंक नहीं खोली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....