Breaking News in Hindi

बीजापुर में नक्‍सलियों ने सहायक आरक्षक अपहरण के बाद उतारा मौत के घाट, नदी के किनारे फेंका शव

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत डुवालीपारा में नक्‍सलियों ने तोयनार थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जानकारी अनुसार तोयनार में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम 24 अगस्‍त से अवकाश पर अपने गृह ग्राम जांगला गया था। बुधवार 30 अगस्‍त को अपने भतीजे को मोटरसाइकिल से छोड़ने गंगालूर डुवालीपारा गया था।

इसी दरम्यान डुवालीपारा में कुछ नक्‍सलियों ने शाम को सहायक आरक्षक का अपहरण कर लिया। इसके बाद आधी रात में धारदार हथियार से हत्या कर नदी के समीप उसका शव फेंक दिया। गंगालूर पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। थाना गंगालूर से पुलिस बल घटनास्थल जाकर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्ट मार्टम के लिए गंगालूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया जा रहा है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...