Breaking News in Hindi

निहंग सिंह का बाणा पहने शख्स की घटिया हरकत कैमरे में कैद, फूट रहा लोगों का गुस्सा

लुधियाना: नशे को लेकर हाईकोर्ट ने डी.जी.पी. पंजाब को फटकार लगाई है कि वह नशे को जड़ से खत्म करने में नाकाम साबित हो रही है और कहीं न कहीं पुलिस मुलाजिमों की मिलीभगत भी सामने आ रही है।

ऐसे में डी.जी.पी. (पंजाब) ने हर जिले की पुलिस को नशे के खिलाफ और सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। इस बीच शुक्रवार को निहंग सिंह के कपड़े पहने हुए एक युवक की चिट्टे का सेवन करने की वीडियो वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत चौकी ताजपुर के इलाके का रहने वाला है जिस पर कुछ दिनों पहले मारपीट और चोरी का केस दर्ज हुआ था लेकिन पुलिस ने अभी तक उसे पकड़ने की कोशिश तक नहीं की।

दरअसल, वायरल हुई वीडियो में दिख रहा है कि युवक किसी के घर पर हाथ में सिल्वर वर्क रख कर चिट्टे का सेवन कर रहा है। ऐसा नहीं है कि पुलिस उसे जानती या पहचानती नहीं है बल्कि उसके खिलाफ केस भी दर्ज है। इसके अलावा आसपास के इलाके के लोग उक्त युवक और उसके साथियों से काफी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि ये नशा करते हैं और नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट तथा चोरियां भी करते हैं। लोगों का कहना है कि चौकी ताजपुर की पुलिस आरोपी पर काफी मेहरबान है, इसलिए इतनी शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...