Breaking News in Hindi

नीमच जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के मामले में 6 आरोपित गिरफ्तार

नीमच। जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के मामले में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

कल रात यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। करीब 100 से 150 लोग यात्रा के सामने आ गए थे। भाजपा नेताओं ने काफी देर तक इन लोगों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान यात्रा पर अचानक पथराव शुरू हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर जमा कर रखे थे। इस हमले में यात्रा में शामिल वाहनों के कांच फूट गए।

इस मामले में बुधवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा में कहा कमलनाथ कई महीने से उकसाने का काम कर रहे थे। वे कह चुके थे कि मणिपुर जैसा पथराव हो सकता है।

नीमच के एएसपी नवलसिंह सिसोदिया ने बताया कि पुलिस ने 19 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। अब तक भेरूलाल सहित 6 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर उन्हें भी आरोपित बनाया जाएगा।

भाजपाइयों का आरोप है कि ये सब कांग्रेस के इशारे पर हुआ है । पथराव के दौरान यात्रा में यात्रा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय , वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा , उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव , भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर और मनासा विधायक माधव मारू भी साथ थे ।

घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे जिला मुख्यालय नीमच से 75 किलोमीटर दूर रामपुरा क्षेत्र के राउली कुड़ी गांव में हुई । यात्रा पर हमले की वजह चीता प्रोजेक्ट को लेकर विरोध भी बताया जा रहा है । वन विभाग चीता प्रोजेक्ट के तहत जंगल में फेंसिंग कर रहा है । ग्रामीणों के मवेशियों को आने- जाने नहीं दिया जा रहा है । इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़के हुए हैं ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...