Breaking News in Hindi

नैना नदी पर बने पुल के नीचे बंद बोरी में मिली महिला और नवजात की लाश

रीवा। मंगलवार शाम सोहागी थाना के सोनौरी चौकी अंतर्गत नैना नदी पर बने पुल के नीचे बोरी में बंद एक महिला और नवजात बच्चे का शव मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया है कि शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है, लेकिन प्रथम दृष्टया देखने पर प्रतीत होता है कि किसी ने महिला और नवजात बच्चे की हत्या कर बोरे में भरकर लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से फेंक दिया है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि उत्तरप्रदेश से लगे इलाके सोनौरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत नैना नदी में बने पुल के नीचे एक महिला और नवजात बच्चे का शव मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। साथ ही पूरी घटना की की जांच की जा रही है। वहीं शवों के शिनाख्त के लिए बॉर्डर पर स्थित सभी थानों में फोटो भेजे गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?