Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

हरदा के बाद बैतूल में दो रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में  बडोरा चौक पर एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से होटल में रखे गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आपको बता दें कि तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

बडोरा चौक में अनीता रेस्टोरेंट में रात में अचानक आग लग गई थी। रेस्टोरेंट आग की लपटों से घिर गया। रेस्टोरेंट में लगी आग इतनी तेज थी कि बगल में बने दूसरे रेस्टोरेंट में भी आग की लपटे पहुंच गई और यहां पर भी आग ने विकराल रूप ले लिया।
बताया जा रहा है की रात में रेस्टोरेंट बंद होने के बाद यह आग लगी थी।

रेस्टोरेंट से आग की लपटे उठती देख यंहा से गुजरने वाले राहगीरों ने और चौक पर स्थित केके वर्मा पेट्रोल पंप के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी l बैतूल बाजार पुलिस के साथ बैतूल पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बैतूल बाजार नगर परिषद और बैतूल की दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रेस्टोरेंट में आग लगने की वजह से होटल में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ था। रेस्टोरेंट में आग किन कारण से लगी इसका पता नही चला है। इस भीषण आग से रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर खाक हो गए है l

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.