Breaking News in Hindi

नोएडा में बुक की राइड, चुकाने को कहा 7.66 करोड़ रुपए; बिल देखकर युवक के उड़े होश

नोएडाः नोएडा में यात्रा सेवा मुहैया कराने वाले एक ऐप के माध्यम से सफर करने पर 62 रुपए की यात्रा का बिल सात करोड़ 66 लाख रुपए आने का दिलचस्प मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संबंधित ऐप ने इसपर खेद प्रकट करते हुए मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।

नोएडा पुलिस का कहना है कि उसे इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी। दरअसल, आशीष मिश्रा नाम के एक युवक ने 22 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और कहा कि उसकी यात्रा का सात करोड़ 66 लाख 83 हजार 762 रुपए का बिल आया है।

मिश्रा ने कहा कि यात्रा का बिल शुरुआत में 62 रुपए दिख रहा था लेकिन बाद में यह करोड़ों पर पहुंच गया। वीडियो में युवक कह रहा है कि वह मंगल या चांद पर जाता तो भी शायद उसका इतना बिल नहीं आता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन