Breaking News in Hindi

‘पठान’ के बाद अब ‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकाॅर्ड, ‘गदर 2’ को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फिल्में हर बार बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। 7 सितम्बर को रिलीज होने जा रही शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ने अपनी रिलीज डेट से पहले ही एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। एडवांस बुकिंग के मामले में ‘जवान’ ने ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। बता दें की ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग 1 सितंबर को शुरू हुई थी और अब तक फिल्म की जबरदस्त कमाई हो चुकी है। शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज रहता है। कुछ ऐसा ही क्रेज शाहरुख की इस फिल्म के लिए देखा जा रहा है। फैंस के इसी क्रेज के चलते फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है।

‘जवान’ की एडवांस बुकिंग में इतना रहा कलेक्शन

7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘जवान’ में नयनतारा, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। ‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग में 5 सितंबर तक 3 लाख से ज्यादा टिकट सोल्ड आउट किए है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बुधवार सुबह 10 बजे तक की ‘जवान’ फिल्म की टिकट बिक्री के आकड़ों को ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर बताया कि हिंदी भाषा में अब तक फिल्म की टोटल बुकिंग 845594 करोड़ के करीब हुई है। फिल्म के हिंदी में टोटल 13127 शो हैं। इसके अलावा तमिल भाषा में फिल्म के कुल 61600 टिकट बिके। हिंदी आइमैक्स की टोटल 14683 टिकट की बिक्री हुई। तेलुगु में अब तक 44836 करोड़ के करीब टिकट बिक चुकी है।

‘जवान’ ने ‘गदर 2’ को छोड़ा पीछे

अभी हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज हुई थी। ‘गदर 2’ ने भी रिलीज से पहले करोड़ों में कमाई की थी। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमा में रिलीज हुई और रिलीज से पहले फिल्म ने कुल 18 करोड़ के करीब कमाई की। वहीं, बता दें कि ‘जवान’ ने ‘गदर 2’ का यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंडिया में सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग में अब तक 26.45 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। ‘जवान’ की USA में भी जोरदार बुकिंग शुरू है। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘जवान’ की पहले दिन लगभग 60 से 70 करोड़ की कमाई हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...