Breaking News in Hindi

100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पकड़े गए चोर, 65 तोला सोना बरामद

विदिशा दस दिन पहले शहर के अय्यपा मंदिर के पास हुई चोरी का 100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपितों के कब्जे से 65 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवर बरामद कर पति, पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अभी दो आरोपित सचिन और दिनेश फरार हैं। एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

इंन्द्रप्रस्थ कालोनी निवासी संजय रघुवंशी 22 अगस्त को मकान में ताला डालकर एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने गांव गए थे। 29 अगस्त को उन्हें चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। दो दिन तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा, इसके बाद करीब दो किलोमीटर क्षेत्र के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो युवक हलाली कालोनी निवासी सचिन अहिरवार और अयोध्या बस्ती निवासी सोनू कुर्मी मोटर साइकल से बार-बार दिखे। इन युवकों की डिटेल निकाली तो यह दोनों युवक रिकार्ड में चोर थे।

इसके बाद पुलिस ने इनके गांव शेरपुर में रात को दबिश दी तो आरोपित वहां से भाग निकले, लेकिन पुलिस को यहां से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं जिनके माध्यम से एक-एक कर पुलिस ने पति सोनू कुर्मी उसकी पत्नी दीपिका कुर्मी और भाई बंटी कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकारवार्ता के दौरान एएसपी समीर यादव, सीएसपी राजेश तिवारी, सिविल लाइन टीआई शहबाज खान आदि मौजूद रहे। चोरी का खुलासा हो जाने के बाद फरियादी पक्ष ने पुलिस कर्मियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया।

महिला के हवाले किया था सोना

27-28 अगस्त की दरमियानी रात चैनल गेट के दो ताले तोड़कर मकान के अंदर दो आरोपितों ने प्रवेश किया, जबकि एक आरोपित बंटी रैकी कर रहा था। करीब डेढ़ से दो घंटे के अंदर चोरी कर दोनो बाहर निकले और सीधे घर पहुंचे, जहां सोनू ने अपनी पत्नी दीपिका कुर्मी को ज्वेलरी से भरा बैग देकर भोपाल रिश्तेदारी में भेज दिया और वह लोग भी फरार हो गए।

पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि सोने से भरा बैग महिला के पास है। पुलिस ने मोबाइल से लोकेशन का पता किया और महिला को पकड़ने टीम भोपाल पहुंची, लेकिन इससे पहले भनक लगते ही महिला वहां से बासौदा निकल आई। इधर दूसरी टीम जब बासौदा पहुंची तो वहां से भी निकल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने नटेरन से महिला के रिश्तेदार से फोन लगवाकर उसकी जानकारी जुटाई और जहां से वह निकल रही थी, उस रास्ते पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...