Breaking News in Hindi

पति की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में शव फेंक कर लगा दिया ढक्‍कन, पुलिस को बताया-इसलिये मार डाला

छिंदवाड़ा। जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छि‍पा दिया। महिला ने इसके साथ ही पति का शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्कन से पैक कर दिया था। महिला ने हत्‍या की वारदात को जब अंजाम दिया जब वह और पति ही घर पर था। महिला ने गमछे से पति का गला घोंटकर मार डाला। महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है।

इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी। महिला ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर पति की हत्‍या की जानकारी दी। आरोपी पत्‍नी का नाम शीला मसकोले और उसके पति का नाम किशोर मसकोले है।

बिछुआ पठार की घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात जिला मुख्‍यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बिछुआ पठार में हुई। बताया जाता है कि तीन दिन तक आरोपी महिला इस बात को छि‍पाए रही।

थाने पहुंचकर पुलिस ने बताई सच्‍चाई

जब सेप्टिक टैंक में पड़े शव की बदबू इलाके में फैली तो पत्‍नी ने शनिवार देर रात थाने पहुंचकर पूरी सच्चाई बता दी। आरोपी शीला मसकोले ने बताया कि पति किशोर मसकोले उसके चरित्र पर शक कर उसे पीटता था।

मारपीट और तानों से आ गई थी तंग

उसने बताया कि रोज-रोज की मारपीट और तानों से तंग आकर उसने अपने पति को मार डाला। इसके बाद उसका शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्कन से पैक कर दिया।

शव की तलाश कर रही पुलिस

 

एसपी मनीष खत्री ने इस मामले में बताया कि महिला के बयान के आधार पर रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। सेप्टिक टैंक में से शव बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार किशोर मर्सकोले किसान परिवार से ताल्लुक रखता था। पुलिस के अनुसार महिला के दो पुत्र हैं। इस घटना के पीछे जमीन को लेकर विवाद भी सामने आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन