Breaking News in Hindi

पत्नी को डांटने पर शख्स ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 25 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी पत्नी को डांटने पर अपने बड़े भाई की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को शहर के हिंगना इलाके में हुई। उसने बताया कि गोविंद चौखे ने तीखी बहस होने के बाद अपने 36 वर्षीय भाई किसन पर हमला कर दिया। दोनों भाई, अपनी मां और अपने परिवारों के साथ एक ही घर में रहते थे। हिंगना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भाइयों के बीच बहस तब शुरू हुई जब किसन ने गोविंद की पत्नी को किसी पारिवारिक मामले को लेकर कथित तौर पर डांट दिया। इस बात से गुस्से में आए गोविंद ने किसन के सीने और सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

आरोपी ने कबूला जुर्म
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि किसन की मौत चोट लगने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोविंद से पूछताछ की और उसने अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया जिससे एक मरीज की मौत हो गई। अमेरिका के अल्बामा राज्य से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर की लापरवाही ने 70 वर्षीय विलियम ब्रायन की जान ले ली। ब्रायन को फ्लोरिडा के एक अस्पताल में सर्जरी के दौरान गलती से लिवर काटकर अलग कर दिया गया, जबकि सर्जरी तिल्ली की होनी थी। इस गलती के कारण अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने अपनी गलती छुपाने के लिए दावा किया कि तिल्ली बहुत बड़ी हो गई थी और शरीर के दूसरे हिस्से में शिफ्ट हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....