Breaking News in Hindi

पत्नी ने पति से मांगा था पोहा दे दिए ड्राई फ्रूट्स, विवाद के बाद लगाई फांसी, हुई मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आर्मी जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, घटना शुक्रवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी ने पति से पोहा खाने की इच्छा जताई थी। लेकिन पति ने उसे ड्राई फ्रूट्स लाकर दे दिए, इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया और महिला ने गुस्से में फांसी लगा ली। यह घटना ग्वालियर के मुरार क्षेत्र की है, मुरैना के रहने वाले बालकृष्ण आर्मी में जवान हैं और मुरार आर्मी कैंट में पदस्थ हैं।

 उनकी शादी एक साल पहले कविता तोमर से हुई थी, शादी के बाद पति और पत्नी मुरार में ही रहते थे। शुक्रवार की देर रात को पत्नी कविता ने अपने पति बालकृष्ण को कहा कि भूख लग रही है वह उसके लिए पोहा बना दें इतना सुनते ही बालकृष्ण किचन में गया और ड्राई फ्रूट्स रोस्ट करके ले आया, ड्राई फ्रूट्स देखते ही पत्नी गुस्सा हो गई। फिर दूसरे कमरे में चली गई थी।

इसके बाद जब पत्नी काफी देर तक वापस नहीं आई तो पति देखने के लिए पहुंचा पत्नी साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकी हुई थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कविता के पति बालकृष्ण का कहना है कि उसकी पत्नी को पोहा बहुत पसंद था, पोहा नहीं बनाने पर ही विवाद हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....